अनुपम खेर व किरण खेर पर टूटा दुखों का पहाड़

अनुपम खेर ने कहा कि दुनिया में उनकी सर्वाधिक दयालु लोगों से मुलाकात हुई, उनमें से एक थे उनके ससुर...


अभिनेत्री किरण खेर के कर्नल पिता का हुआ निधन

किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर के माध्‍यम से यह जानकारी दी। साथ में तस्‍वीर भी शेयर की।
नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद किरण खेर के पिता ठाकुर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। अनुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह आज (मंगलवार) सुबह दुनिया से चल बसे। जीवन में जिन सर्वाधिक दयालु लोगों से मेरी मुलाकात हुई, वह उनमें से एक थे। हमें हमेशा उनकी कमी महसूस होगी।'

इस साल मई में अनुपम ने कहा था कि उन्हें किरण खेर के पिता से मिलने में हमेशा बेहद खुशी होती है, वो 103 साल के थे। भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख संजय टंडन ने भी किरण खेर के पिता के निधन की जानकारी दी। किरण खेर चंढीगढ़ से ही भाजपा की सांसद हैं।